संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज। प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने 1.11 करोड़ की लागत से बालाजी मंदिर भदान में हुए पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ भदान को एक और सौगात देते हुए 1.40 करोड़ की लागत से होने वाले महाकालेश्वर मंदिर के विकास कार्य की परियोजना का शिलान्यास किया।
लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के दौरान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। सनातन संस्कृति को संरक्षित करते हुए प्रदेश तेजी से आगे बढ रहा है। महाकालेश्वर मंदिर का पर्यटन विकास होने से इसका लाभ स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को होगा।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू, ब्लाॅक प्रमुख कमलेश राजपूत, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि जोगेन्द्र यादव,बाले यादव,चैयरमैन प्रतिनिधि डा. गुरूदत्त सिंह, पूर्व चेयरमैन राघवेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। संचालन वीरू धाकरे ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शचि चैहान, बृजमोहन सिंह बैस, शिशुपाल भदौरिया, शारदा शंकर शर्मा, प्रताप बघेल भगत, विजय तोमर, पूर्व प्रधान दीपक चौहान मौजूद थे।