फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं खुद जागें और दूसरों को जगाएं, बचें विधर्मियों से

Sun, 14 Dec 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में आयोजित दुर्गा वाहिनी के कार्यक्रम का शुभारंभ करुणा नागर ने मां दुर्गा के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीपदान कर किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की बेटियां संस्कारों के अभाव में विधर्मियों के चंगुल में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर रहीं है। इसका एक कारण संस्कारों इसका बड़ा कारण हमारी माताओं, बहनों का सही ढंग से संस्कारित न होना है। विधर्मी युवक तिलक एवं कलावा के साथ ही हिंदू नामों को रखकर ही बच्चियों को बरगलाने का काम करते हैं। इसके कारण हिंदू समाज की बहनें बेटियां पथभ्रष्ट हो रहीं है। लेकिन अब समय रहते माताओं बहनों को इस दुष्चक्र से बचाना होगा। दुर्गावाहिनी सत्संग के माध्यम से बहनों को संस्कारित करने का काम करेगी। उन्होंने उर्मिला देवी शंखवार को दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका तथा मंजू सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित किया। इस दौरान तारादेवी राठौर, हंसमुखी शंखवार, सूरजमुखी गुप्ता, पुष्पादेवी, नारायण देवी, कुसुमा देवी राठौर, सुखदेवी प्रजापति, गुलाब देवी शंखवार, मुन्नीदेवी जादौन, सावित्री देवी ओझा, शशि देवी, रजनी राठौर, सोनल गुप्ता आदि मौजूद थी।
विज्ञापन

 
धर्मांतरण नहीं घर वापसी जारी रहेगी-नागर
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। दुर्गावाहिनी मातृ शक्ति की ब्रजप्रांत की संयोजिका करुणा नागर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आगरा में एक दो नहीं बल्कि छह हजार बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। इन सभी को देश से बाहर भेजना चाहिए। धर्मांतरण का रूप तो विपक्षी दल दे रहे हैं हमारा घर वापसी का अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण का रूप सपा, बसपा एवं कांग्रेस जैसे दल ही दे रहे हैं। हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने के दौरान तो इन दलों के नेताओं की जुवां नहीं खुलती है। संसद में अपने चरित्र, चाल और गैर जातीय विवाह का नाम लेने वाले सपा मुखिया समाज को भ्रष्ट करने का कार्य कर रहे हैं। एक से अधिक पत्नियां रखने वाले चरित्रहीनों के खिलाफ सरकार को जांच करके कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। अंत में उन्होंने गौ, गंगा, गौरी की रक्षा हेतु हिंदू समाज को आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान बजरंग दल के पंडित वीनेश भाई मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें