मतदाताओं को अपना बहुमूल्य वोट करने के लिए प्रेरित किया
- फोटो : Amar Ujala
पालीवाल महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने अपनी छिपी हुई प्रतिभा को इस रुप में उकेरा कि किस प्रकार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के निष्क्र्रिय मतदाताओं को अपना बहुमूल्य वोट करने के लिए प्रेरित किया जाये। अधिकांश लोग ऐसे हैं जो मतदान के समय वोट डालने नहीं जाते और दूसरे कार्यो में लगे रहते हैं जबकि निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है कि सबसे पहले मतदान किया जाये।
महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग समूह बनाकर नुक्कड़ नाटक गीत व स्लोगंस के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को इस प्रकार प्रभावित किया कि वह जागरुक होकर मतदान के दिन अपने अमूल्य मत का प्रयोग करें। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वीप को आंर्डिनेटर डा. मित्रपाल सिंह तथा संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. पीएच नकवी की देखरेख में किया गया। नाटक का मंचन अमोल, अशद, धवन, अनुराग आदि ने किया । इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डा. वाईसी पालीवाल, शिक्षक डा. प्रेम प्रभाकर, अजय चौहान, डा. आरबी पांडे, नवीन पालीवाल तथा दूसरे महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी भी उपस्थित रहे ।
फोटो परिचय-छात्रायें नुक्कड़ नाटक के द्वारा मतदान के लिए प्रेरित करते हुए। फोटो संख्या पी-102
दिनेश बैजल