फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ हाउस में बसपा नेताओं से मायावती ने की गुफ्तगू

Sat, 04 Feb 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
मायावती - फोटो : SELF
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती की सभा में फिरोजाबाद की पांच और मैनपुरी की दो विधानसभा क्षेत्रों से लोग जुटे थे। भीड़ देखकर गदगद बसपा सुप्रीमो ने कहा कि प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में बड़ी ही संख्या में चूड़ी श्रमिक हैं इनकी मजदूरी नहीं बढ़ीं। बसपा की सरकार बनने पर इनका हक दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

पीडी जैन इंटर कालेज के मैदान में बसपा सुप्रीमो को सुनने के लिए भीड़ पूर्वाह्न 11 बजे आनी शुरू हो गई थी। इस दौरान महिलाओं की संख्या अधिक रही। मैदान दो बजे तक भर चुका था।  जिले के टूंडला से राकेश बाबू,जसराना शिवराज सिंह यादव, शिकोहाबाद से शैलेष कुमार यादव, फिरोजाबाद से खालिद नसीर, सिरसागंज से राघवेंद्र सिंह, मैनपुरी जिले के करहल से दलवीर पाल व किशनी से कमलेश कुमारी पर भीड़ लाने की जिम्मेदारी थी। बसपा सुप्रीमो अपराह्न तीन बजे यहां पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक वर्ग को आगाह किया कि सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशियों को ही वोट देकर अपने वोट को खराब मत करना। सपा का नुकसान खुद शिवपाल समर्थक कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि अब स्मारक व मूर्ति नहीं लगेंगी बल्कि ध्यान आमजन को सुरक्षा, विकास पर होगा।  
सेफ हाउस में बसपा के जोन कोआर्डिनेटर तथा एमएलसी सुनील चित्तौड़, हेमंत प्रताप,मंडल कोआर्डिनेटर डा. ज्ञान सिंह,जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, शफात खान राजू, डा.मुजाहिद,हादी हसन,हाशिम फिरोजाबादी, रामदास मानव,गुरुदत्त सविता,वकील नवी अफगानी,वीरेंद्र सुमन, लोकेश कुमार, केडी जाटव आदि से मिली। सेफ हाउस में सभी प्रत्याशी भी मौजूद थे।
विज्ञापन



झलकियां
मायावती से मिलने की जिद कर महिला ने किया हंगामा
बसपा सुप्रीमो की सभा से पूर्व एक महिला ने हंगामा कर दिया। बोली, मायावती से मिलकर ही जाऊंगी। मंच पर जाने की जिद पर अड़ी महिला को पुलिसकर्मियों ने समझाबुझा कर लौटा दिया लेकिन वह दोबारा पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे बमुश्किल हटवाया।

माया ने नहीं कराया स्वागत
मंच पर पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्वागत सत्कार ही नहीं कराया, बल्कि पहुंचते ही खुद माइक संभाल लिया। 50 मिनट तक संबोधन के बाद वह सीधे भीड़ का अभिवादन किया और चली गई।
गाना बजा तो थिरक उठे समर्थक
बसपा सुप्रीमो के संबोधन के बाद जैसे ही गाना बजा तो मंच के सामने खड़ी महिला समर्थक व युवा गानों पर थिरकने लगे। महिलाएं गाने के साथ बसपा का झंडा लहरा रहीं थी।
जवानों ने हटाई भीड़
बसपा सुप्रीमो के संबोधन सुनने को ओवरब्रिज के साथ ही सामने छतों पर भीड़ जमा थी। सभा समाप्त होते ही भीड़ को हटाने के लिए सेना के जवान पहुंच गए। उन्होंने सभी को वहां से हटा दिया।

जेब काटने वाले की पिटाई
सभा स्थल पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला शीतल खां निवासी मोहम्मद नईम भी सभा सुनकर घर लौट रहा था। तभी सुहागनगर निवासी एक युवक ने नईम की जेब से दो मोबाइल फोन और चार हजार रुपये निकाल लिए। नईम ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, छेड़छाड़ पर एक महिला की लोगों ने चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। बाद में महिला ने आरोपी युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें