फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मतदाता सूची का पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी

Sat, 18 Apr 2026 08:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी नौ विकास खंडों में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण की समय सारिणी में संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि अब मतदाताओं के डुप्लीकेशन और कंप्यूटरीकरण की प्रक्रिया 21 अप्रैल से 28 मई 2026 तक चलेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा वार्डों की मैपिंग व सूची डाउनलोडिंग का काम 29 मई से 9 जून 2026 तक होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जून 2026 को किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस कार्य के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।

सभी उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची प्राप्त कर उनका समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करें। इसके लिए 20 अप्रैल को कंप्यूटर ऑपरेटरों को जिला निर्वाचन कार्यालय में विशेष रिपोर्ट तैयार करने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें