फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षक आज से करेंगे मूल्यांकन

Tue, 07 Apr 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय की मांग को लेकर अडे़ उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। ऐसे में शिक्षकों ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। आज से वित्तविहीन शिक्षक मूल्यांकन कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन




वित्तविहीन शिक्षक संघ ने मानदेय एवं अन्य मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया था। मांगें नहीं मानी जाने पर शिक्षकों ने धरना और अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन भी किया था। आगरा मंडल प्रभारी ने बताया कि सात अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. रामकैलाश यादव की वार्ता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हुई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने छह माह में वित्तविहीन विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए बजट देने का आश्वासन दिया है। इस पर धरना समाप्त कर दिया गया है।

जिला संरक्षक रवींद्रनार्थ गर्ग ने आंदोलन में शामिल सभी शिक्षकों को बधाई दी। जिलाध्यक्ष अनिल यादव व महामंत्री प्रदीप धाकरे ने कहा कि जनपद के वित्तविहीन शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का आज से मूल्यांकन कार्य करने के लिए अपने अपने केंद्रों पर पहुंचे और कार्य प्रारंभ कर दें।
विज्ञापन



पांडेय गुट ने भी किया बहिष्कार वापस
उत्तर प्रदेश माध्यमिक  शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, प्रांतीय महामंत्री श्रीकांत द्विवेदी ने बताया शिक्षामिंत्री से सकारात्मक वार्ता हुई है। जिलाध्यक्ष देव कुमार ने बताया कि बहिष्कार प्रदेश आह्वान पर वापस लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें