बैठक में अपने-अपने विचार रखते हुए विहिप के प्रांत संगठन मंत्री। स्रोत संगठन
शिकोहाबाद। प्रह्लादराय टिकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की बैठक में समाज को एकजुट करने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने कहा कि देश से जातिगत भेदभाव और अस्पृश्यता को समाप्त करना सामाजिक सद्भाव के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि हम सभी ईश्वर की संतान हैं, इसलिए समाज के सभी वर्गों के बीच एकता स्थापित होनी चाहिए।
राजेश ने बताया कि आपसी प्रेम और परस्पर सहयोग की जागरूकता से ही एक सभ्य समाज का निर्माण संभव है। समाज को एकजुट रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है और उन्नति के लिए सभी का साथ चलना जरूरी है। इस अवसर पर महिपाल प्रजापति, रिंकू बाल्मिकी, नौरंगीलाल, संजीत यादव, डॉ. कुलदीप, सुनील राजपूत, गगन कपूर, आशीष जैन, जयवीर तोमर और गौरव यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।