फिरोजाबाद। सदर ब्लाक में नारेबाजी करते पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मऊ जिले में एसडीएम द्वारा महिला पंचायत सचिव के साथ अभद्रता और छेड़खानी के विरोध में जिले के पंचायत सचिवों ने विरोध जताया । ग्राम पंचायत विकास अधिकारी औश्र ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी-ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति की आपात बैठक विकास खंड फिरोजाबाद के बाहर आहूत की गई। बैठक में पंचायत सचिवों ने मऊ जिले में तैनात पंचायत सचिव सपना सिंह के साथ एसडीएम द्वारा की गई अभद्रता और छेड़खानी की घटना पर रोष प्रकट किया।
समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने महिला पंचायत सचिव के साथ अभद्रता और छेडखानी करने वाले एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के विरोध में पंचायत सचिवों ने सांकेतिक धरना भी दिया। विरोध करने वालों में रामेद्र सिंह यादव, मान प्रताप, उदय प्रताप सिंह, अनिल यादव, आदित्य मिश्रा, अशोक संभौरिया, सुनील कुमार, हरेंद्र पाल सिंह बघेल, दिलीप कुमार, राकेश कुमार आदि शामिल रहे।