फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी ने लगाया दो भाईयों पर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। ब्लॉक एका की ग्राम पंचायत पलिया खुर्द में तैनात ग्राम विकास अधिकारी ने गांव के दो भाईयों पर पंचायतघर की जमीन पर अवैध कब्जा करने एवं विरोध करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। कोतवाली जसराना में तहरीर दी है। बीडीओ की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी शिकोहाबाद निवासी रजनीश कुमार दुबे ब्लॉक एका की ग्राम पंचायत पलिया खुर्द में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार को रजनीश दुबे गांव में बन रहे पंचायतघर का निरीक्षण करने गए थे। वहीं गांव के कमलेश एवं मोहर सिंह ने पंचायतघर की जमीन पर भैंस बांधकर एवं सामान रखकर कब्जा कर लिया है।
जिसका विरोध करने पर दोनों भाईयों ने गाली-गलौज करने के साथ उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पथराव भी किया गया। ग्रामीणों के आने पर आरोपी मौके से भाग गए। कोतवाली पहुंचे सचिव ने मारपीट करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें