फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पिस्टल लगाकर रील बनाने का वीडियो वायरल

Mon, 18 Aug 2025 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गांधी पार्क में पिस्टल लगाकर रील बनाता युवक। वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क में पिस्टल लगाकर युवक के रील बनाने का मामला सामने आया है। अब यह सोशल मीडिया पर प्रसारित होते ही इसकी जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। 23 सेकंड के प्रसारित वीडियो में युवक पैंट-शर्ट पहने है और कमर में पिस्टल लगाए हुए है। जिसे शर्ट उठाकर दिखा रहा है। इतना ही नहीं वह अपने दोनों हाथों से फायरिंग का इशारा भी कर रहा है। इसी वीडियो में वह बाइक पर और घर के अंदर रायफल और पिस्टल दोनों एक साथ लिए हुए नजर आ रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रसारित वीडियो संज्ञान में आया है। आरोपी की असलहा लिए कई तस्वीर सामने आई है। उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें