उत्तर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में होती मारपीट। वीडियो ग्रेब
फिरोजाबाद। थाना उत्तर इलाके में दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जमकर लाठी-डंडे चलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शहर के जलेसर रोड स्थित मोबाइल की दुकान पर बातों ही बातों पर दो पक्षों में तीखी तकरार हो गई। इसके बाद गाली-गलौज के साथ मारपीट होने लगी। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात-घूंसे और डंडे चलाए गए। एक युवक को इतनी बेरहमी से पीटा गया है कि उसके कपड़े तक फट गए हैं। यह साफ वीडियो में नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।