पुलिस पुलिस ने मुठभेड में पकडा वाहन चोर
- फोटो : पुलिस पुलिस ने मुठभेड में पकडा वाहन चोर
दूध डेयरी से सामने से चोरी किया लोडर वाहन पुलिस ने बरामद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज। सिरसागंज थाना पुलिस ने दूध की डेयरी के सामने से चोरी हुए लोडर वाहन (छोटा हाथी) के मामले में 8 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
एसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि थाना सिरसागंज क्षेत्र से 30 अक्तूबर को एक लोडर वाहन की चोरी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी आदि के माध्यम से चोर के बारे में पता लगाया। इसमें राशिद निवासी मियां बाजार, सिरसागंज का नाम मय साक्ष्य सामने आया। बृहस्पतिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भावली मोड़ एनएच 19 पर चेकिंग शुरू की। पुलिस को देख अभियुक्त राशिद ने वाहन मोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली राशिद के पैर में लगी। घायल अवस्था में गिरफ्तारी के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया वाहन, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त कई अन्य आपराधिक मामलों में भी शामिल रहा है और जिसका लंबा आपराधिक इतिहास है जिसकी जांच की जा रही है।