स्थापना दिवस के मौके पर जसराना में सजाया गया मां का विग्रह
- फोटो : स्थापना दिवस के मौके पर जसराना में सजाया गया मां का विग्रह
- 31 अक्तूबर 1984 को हुई थी मां के विग्रह की स्थापना
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। मां कामाख्या धाम जसराना में शुक्रवार को मां का 42वां प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दाैरान धाम को सजाया गया और मां का शृंगार किया गया। दिनभर भजन हुए। शाम को महाआरती की गई।
31 अक्तूबर 1984 को मां कामाख्या धाम में संत माधवानंद ने मां कामाख्या के विग्रह की स्थापना कराई थी। तब से इस दिन को मां के प्राकट्योत्सव के रूप में मनाया जाता है। सुबह मंगला आरती के साथ धाम के पट खोले गए। मंदिर के पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रहमचारी के नेतृत्व में वेदमंत्रों से मां का नयनाभिराम शृंगार हुआ। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां के भजनों पर श्रद्धालु भी जमकर झूमे।
इस दौरान मां के साथ राधा-कृष्ण और अन्य झांकियाें के भी दर्शन कराए गए। वहीं भक्तों द्वारा मां को छप्पन भोग लगाए गए। सायं के समय मां की महाआरती की गई। महाआरती के समय भक्तों की भीड़ रही।