शिकोहाबाद में पूर्व मंत्री अशोक यादव के काफिले की गाड़ी से ट्रैक्टर टकराने पर सुरक्षा गार्ड ने चालक की पिटाई कर दी। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
रविवार रात शिकोहाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के पास पूर्व पर्यटन राज्यमंत्री अशोक यादव के काफिले की एक गाड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई। बताया गया कि काफिला कटरा बाजार से होते हुए आवास की ओर जा रहा था। भीड़भाड़ वाले बाजार से गुजरते समय एक निजी सुरक्षा गार्ड की गाड़ी तहसील तिराहे की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। इस पर गुस्साए सुरक्षा गार्ड ने ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
दरअसल, पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव का काफिला कटरा बाजार से होते हुए आवास की ओर जा रहा था। भीड़ भरे बाजार से गुजरते समय काफिले में शामिल एक निजी सुरक्षा गार्ड की गाड़ी तहसील तिराहे की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। इस पर गुस्साए सुरक्षा गार्ड ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। सुरक्षा गार्ड की इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया।
भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पूर्व मंत्री के काफिले में शामिल निजी सुरक्षा गार्ड के हौसले पस्त हो गए। इस बीच घटना होने के बाद ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर लेकर तुरंत मौके से भाग गया। हादसे और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है और चूंकि दोनों पक्ष कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए वे अपने वाहन लेकर मौके से चले गए।