फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पीएम योजना अभ्यर्थियों का सत्यापन स्वयं कराएगा नगर निगम

Tue, 18 Mar 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में पात्र लोगों को आवास का लाभ मिल सके, इसके लिए इस बार नि:शुल्क आवास के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का स्थलीय सत्यापन स्वयं नगर निगम कराएगा। सत्यापन के लिए पात्रता श्रेणी वाले 4446 आवेदकों के यहां निगम की टीम पहुंचेगी। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर पीएम आवास की लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नि:शुल्क आवासीय भवन हासिल करने को निगम क्षेत्र में करीब 5000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किए हैं। ऑनलाइन आवेदनों में अपलोड दस्तावेजों के अनुसार निगम क्षेत्र के करीब 4446 आवेदकों के आवेदन पात्रता श्रेणी में हैं। इन सभी अभ्यर्थियों का स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। स्थलीय सत्यापन के लिए निगम प्रशासन द्वारा अलग-अलग पांच टीमें बनाई हैं। इन सभी टीमों के अधीन कर्मचारी तैनात किए हैं। अपर आयुक्त अब्बास नकवी के अनुसार टीमों को मौके पर जाकर सभी अभ्यर्थियों के सत्यापन को कहा गया है। जिससे पात्र लोगों को ही लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें