फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे आज, गिफ्ट और फूलों से सजा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वैलेंटाइन डे को आज खास अंदाज में मनाने के लिए युवाओं के दिल बेताब हैं। सात फरवरी से शुरू हुए प्यार के सप्ताह में अंतिम दिन प्यार परवान चढ़ेगा। बाजारों में गिफ्ट और फूलों की दुकानें सज गई हैं। दिन को खास बनाने के लिए होटल, रेस्टोरेंट संचालकों ने भी तैयारी की है।
विज्ञापन

रविवार को वैलेंटटाइन डे कि पूर्व संध्या पर युवकों में उत्साह रहा। शोरूम, दुकानों पर गिफ्ट खरीदने के लिए भीड़ रही। वैलेंटाइन डे के दिन गुलाब के फूल की मांग होने के कारण इसकी कीमत 150 रुपये प्रतिकिलो से बढ़कर 300 रुपये किलो पर पहुंच गई है। वहीं युवाओं को आकर्षित करने के लिए बाजार में नए-नए उपहार देखने को मिल रहे हैं।
हालांकि वर्तमान में हर आयु वर्ग के लोग वैलेंटाइन डे मनाने लगे हैं। वे ग्रीटिंग कार्ड, फूल, शोपीस, टेडीबियर, चॉकलेट पैक, घड़ी आदि की खरीदारी कर रहे हैं। युवा गुलाब का डंडी वाल फूल खरीदना पंसद कर रहे है। फूूल माला विक्रेता उमेेश कुमार ने बताया है कि देशी गुलाब के फूल की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें