फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर दिया करते थे लूट की वारदातों को अंजाम

विज्ञापन
थाना नारखी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन लुटेरे - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सवारी बनकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को नारखी पुलिस और एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने लूटा गया ऑटो भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एसओजी प्रभारी रवि त्यागी और नारखी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने मुखबिर की सूचना पर टूंडला एटा मार्ग स्थित भदेवा कट के समीप से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश विशान व सौरभ निवासी पुराना रसूलपुर व हिमांश दुबे निवासी जहांगीरपुर थाना बसईमोहम्मदपुर को गिरफ्तार कर किया गया। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वह सवारी बनकर ऑटो में बैठते है। सूनसान जगह देखकर ऑटो को रुकवाने के साथ ही लूट की घटना को अंजाम देकर चालक को फेंकने के साथ ही ऑटो लूटकर ले जाते हैं।
27 जनवरी को चनौरा पुल के पास सर्विस रोड पर ऑटो चालक मोहित कुमार के साथ मारपीट कर हथियारों के बल पर उसका ऑटो लूट लिया था। चालक को रास्ते में ही फेंक दिया था। घटना के वक्त पांच बदमाश शामिल रहे। अरुण निवासी रसूलपुर को थाना रसूलपुर बैंक कर्मचारी की हत्या के मामले में जेल भेज चुकी है। जबकि कक्कन निवासी रसूलपुर फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस प्रयास कर रही है। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचे और लूटा गया ऑटो बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें