फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलशरीफ के साथ हुआ उर्स का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। कस्बा पाढ़म में मौजूद मियां संदल शाह रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स का आयोजन किया गया। उर्स के दौरान चादरपोशी, कुरानख्वानी के साथ फातिहा पढ़ा गया। कुलशरीफ के साथ उर्स का समापन हो गया।
विज्ञापन

जसराना के कस्बा पाढ़म में मियां संदल शाह रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स का आगाज चादरपोशी एवं समापन कुलशरीफ के साथ हुआ। उसके दौरान दरगाह पर पहुंचे जायरीन ने इबादत की। दरगाह पर आयोजित उर्स के गद्दीनशीं कक्कड भाई एवं पप्पू भाई के साथ जायरीन ने दरगाह पर नमाज अता कर देश में अमन और चैन की दुआएं मांगी। इस दौरान कहा मियां संदल शाह रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पर प्रतिवर्ष उर्स का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाता है। इस वर्ष उर्स को पूरी सादगी के साथ मनाया गया है।
कहा कि चादरपोशी के साथ उर्स का आगाज एवं कुलशरीफ के साथ समापन हुआ है। वहीं कहा कि इस बार जायरीन के लिए महफिल ए शमां का आयोजन नहीं किया गया है। उर्स के दौरान हिंदू मुस्लिम एकता का संगम देखने को मिला। उर्स के दौरान वाहिद हुसैन, कमर मुहम्मद, जहूर अहमद, मुन्ने टेलर, इसरत अली, राशिद भाई, पप्पन, तमीउद्दीन, इमाम, दिलशाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें