फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांशीराम कॉलोनी के विद्युत कनेक्शन काटने हंगामा, फीडर का घेराव

Sun, 25 May 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी बिजली घर पर एकत्रित लोगों की भीड़। सोर्स: विद्युत विभाग।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांशीराम आवासी कॉलोनी पर सवा नौ करोड़ रुपये विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने फीडर पर घेराव किया। महिलाएं एवं पुरुषों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। विद्युतकर्मियों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने लोगों को फीडर के बाहर किया।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में करीब 500 परिवार निवास करते हैं। करीब 15 सालों से अधिकांश उपभोक्ताओं ने एक बार भी बिल जमा नहीं किया। विद्युत विभाग की टीम ने बीते दिवस कॉलोनी का कनेक्शन काट दिया। उपभोक्ताओं में आक्रोश हो गए। कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर यूपीएसआईडीसी फीडर पर पहुंचे। उन्होंने फीडर का घेराव कर हंगामा शुरु कर दिया। विद्युतकर्मी लोगों की भीड़ को देखकर छुपने लगे। कई किसान नेता भी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।
थाना रामगढ़ से पुलिस फीडर पर पहुंच गई। उन्होंने भीड़ को फीडर से बाहर कर दिया। अवर अभियंता कयामुद्दीन ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी पर सवा नौ करोड रुपये का बिल बकाया है। कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। जबकि 15 साल से बिजली उपभोग कर रहे है। लोगो ने फीडर का घेराव किया, हमने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें