फिरोजाबाद ! थाना नारखी क्षेत्र में गाय की मौत के बाद थाने एकत्रित होकर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर?
- फोटो : FIROZABAD
नारखी। सड़क पर घूम रही गाय की चपेट में बाइक सवार युवक आ गया। आरोप है कि गुस्साएं युवक और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से गाय को मारा। जिससे उसकी मौत हो गई। इसका पता चलने पर लोगों को आक्रोश फैल गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर नारखी थाने का घेराव किया और नारेबाजी की।
नारखी क्षेत्र के गांव डेरा निवासी बिंदू मंगलवार रात बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक गाय से टकरा गई। आरोप है कि बिंदू ने कुछ लोगों के साथ गाय की लाठी डंडे से पिटाई कर दी थी। इससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। बजरंग दल के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष शिवम प्रताप सिंह के नेतृत्व में नारखी थाने पहुंचे और घेराव कर दोषियों के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सैंकी सिंह, मोनू पंड़ित, केके तिवारी, जीत ठाकुर अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।