शिकोहाबाद। विकास खंड अरांव में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
यह रहे विजेता
प्राथमिक वर्ग : 50 मीटर दौड़ वर्ग में प्रथम स्थान राजा और द्वितीय स्थान अलकिशा ने प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर में रितिक और द्वितीय पर वंदना रही। 200 मीटर वर्ग में उत्कर्ष ने प्रथम और अंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं उच्च प्राथमिक वर्ग में 100 मीटर में शिवम और दिव्या, 200 मीटर में आशिक और भाग्य लक्ष्मी, 400 मी. में आदित्य और मनु तथा 600 मीटर दौड़ में साहिबा अली और मोनिका ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही प्रतिभाग करने वाली अन्य छात्राओं को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया।