फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कंपोजिट विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र के साथ कुकर्म, हंगामा

Thu, 15 Oct 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शिक्षा के मंदिर में बुधवार को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई। एक गांव के कंपोजिट विद्यालय में खाली पड़े कमरे में कक्षा तीन के छात्र के साथ बाहर से आए नाबालिग ने कुकर्म किया। छात्र के चीखने पर विद्यालय में मौजूद शिक्षक और अन्य बच्चे मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। घटना से ग्रामीणों में गुस्सा पनप गया। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पीड़ित बच्चे का मेडिकल कराया है। देरशाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकोहाबाद विकासखंड में जिस समय स्कूल में कक्षा 3 में अध्ययनरत 9 साल के छात्र के साथ घटना की गई उस दौरान प्रधानाचार्य के अलावा सभी शिक्षक विद्यालय में ही मौजूद थे। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि वह मध्याह्न भोजन की तैयारी करवा रहे थे। तभी बाहर से स्कूल में आए गांव के ही एक अन्य नाबालिग ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्चे का संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में मेडिकल कराया है। यहां चिकित्सक ने भी बच्चे के साथ कुकर्म होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


मजदूरी करते हैं बच्चे के पिता

पीड़ित बच्चे के पिता पशुपालक हैं। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। संयुक्त चिकित्सालय में आए बच्चे के पिता ने बताया कि बच्चा आज सुबह 10 बजे करीब स्कूल पढ़ने गया था। जब उसकी बहन खेत पर पशुओं को चराने के लिए लेकर गई। उस दौरान उसे घटना की जानकारी हुई।

सरकारी विद्यालय में ही पढ़ता था आरोपी

शिक्षिका ने बताया कि आरोपी नाबालिग पहले सरकारी स्कूल में ही पढ़ता था। वह कक्षा आठ तक इस विद्यालय में पढ़ा है। इसके बाद वह अन्य स्कूल में पढ़ने लगा है। आरोपी कब स्कूल में आया इसकी सही जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इस घटना में बच्चे का मेडिकल कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जयबिंद गुप्ता, सीओ

शिकोहाबाद बीएसए ने शिक्षकों को जारी किया नोटिस
फिरोजाबाद। कंपोजिट विद्यालय में छात्र के यौन उत्पीड़न के मामले में शिक्षकों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। बीएसए ने विद्यालय के समस्त स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि इस प्रकरण में उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई क्यों न की जाए। बीएसए ने शिक्षकों को सुनवाई के लिए बुलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें