फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: करोड़ों की संपत्ति...फिर भी लिया सरकारी राशन, जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति को लेकर एक और खुलासा

Mon, 07 Apr 2025 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जेएस यूनिवर्सिटी में धीरे-धीरे फर्जीवाड़ों का खुलासा होता जा रहा है। फर्जी डिग्री के बाद अब यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति और उनके करोड़पति लेखपाल भाई द्वारा वर्ष 2013 तक राशन लेने के मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
जेएस यूनिवर्सिटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद की जेएस यूनीवर्सिटी के कुलाधिपति एवं उनके करोड़पति लेखपाल भाई द्वारा वर्ष 2013 तक राशन लेने के मामले की जांच शुरु हो चुकी है। जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश के बाद पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में शनिवार को देर शाम तक खलबली मची रही। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक दोनों भाइयों के राशन कार्ड का डाटा खंगालते रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra Shops Collapse: दो भाइयों की मौत...एक साथ उठीं अर्थियां, परिवार में मच गया चीत्कार; सदमे में घरवाले


 
Trending Videos

सरकारी राशन भी लिया
जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं उनके लेखपाल भाई अशोक यादव दोनों के एपीएल राशन कार्ड प्रकाश में आये थे। जिसमें दोनों भाइयों ने खुद को शिक्षक दर्शाया था। इसके साथ ही वर्ष 2013 तक राशन कार्ड के आधार पर सरकारी राशन भी लिया था। इस खबर को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर के प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन के भी होश उड़ गए।

ये भी पढ़ें -  जेल में फूट-फूटकर रोई निकिता: व्हाट्सएप चैट और वीडियो... कहां है मानव की पत्नी का फोन? मोबाइल से खुलेंगे राज


 
विज्ञापन


जांच हुई शुरू
जिला प्रशासन एवं जिला पूर्ति अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले में जांच बिठा दी थी। जिला पूर्ति अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक शिकोहाबाद को दोनों भाइयों के राशन कार्ड के रिकॉर्ड की जांच रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। शनिवार को देरशाम तक पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारी दोनों राशन कार्डों के डाटा खंगालते रहे। इस प्रकरण की रिपोर्ट पूर्ति निरीक्षक सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें