फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल कर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
दुष्कर्म पीडिता की मौत के बाद कैंडल मार्च निकालती समाजवादी पार्टी की महिला पदाधिकारी। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हाथरस निवासी दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर मंगलवार शाम को महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कैंडल मार्च कश्मीरी गेट चौराहे से निकाल कर दुख प्रकट किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। दुष्कर्म के आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने आठ दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग हाथरस पुलिस से की है। इस दौरान वकार अहमद, नुरुल हुदा लाला राइन गांधी, मोहम्मद सलीम, इमरान कुरेशी, मोहम्मद अशरफ, वकार खालिक, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा द्वारा गांधी पार्क से सुभाष तिराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया। सुभाष तिराहा पर पहुंचकर कैंडल मार्च सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्माओं की शांति और पीड़ित परिवारीजनों को धैर्य देने की ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि आज प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर दी जाती है। आरोपी खुलेआम घूमते हैं। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान इंद्रवती यादव, पूजा कुशवाहा, रेनू चक, इमराना जमाल, शालिनी बजाज, अरुना सिंह, विनीता यादव, सीनू अग्रवाल, वेबी, पुष्पा, सुधा उपाध्याय, कमला देवी आदि मौजूद रहीं।
हैदराबाद की तर्ज पर हो हाथरस की बेटी के साथ हो न्याय
जसराना। हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर जसराना में युवाओं ने मंगलवार को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में हैदराबाद की तर्ज पर न्याय होना चाहिए।
विज्ञापन

जसराना के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष इं. सचिन यादव के नेतृत्व में युवाओं ने कहा कि अगर बेटी को न्याय नहीं मिला तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। सचिन यादव ने कहा कि बेटी को न्याय तभी मिलेगा जब आरोपियों को हैदराबाद की तर्ज पर सजा मिलेगी। इस दौरान सुनील यादव बॉबी, शीलेंद्र सिंह, अजहर, सलीम राईन, सादिक, अशोक वाल्मीकि, मुन्ना वाल्मीकि, नरेंद्र सुमन, विनोद गौतम, जितेंद्र भारतीय, राजबहादुर सिंह, हुकुम सिंह, डा. दीपक यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें