फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : अंकतालिका में गलती है तो सुधार कराएंगे प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : अंकतालिका में गलती है तो सुधार कराएंगे प्रधानाचार्य
विज्ञापन

- अभी तक इस कार्य के लिए दर-दर भटकते थे विद्यार्थी व परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद।। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी व इंटरमीडिएट परीक्षाओं का रिजल्ट बीते 18 जून को घोषित किया जा चुका है। अब सभी विद्यालयों में अंक पत्र भेजने की तैयारी है। अंक पत्रों में यदि कोई खामी मिलती है तो उसे संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को दुरुस्त कराना होगा। अभी तक इस खामियों को दूर करने के लिए विद्यार्थी व उनके परिजन को दर-दर भटकना पड़ता था।
हर वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के अंक पत्र विद्यालयों में भेजे जाने पर काफी संख्या में ऐसे अंक पत्र भी आते थे। जिनमें विद्यार्थियों का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत अन्य त्रुटियां रहती थीं। विद्यालयों की ओर से यही अंक पत्र विद्यार्थियों को प्रदान कर दिए जाते थे। जिससे छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश लेने में तो दिक्कत आती ही थी, उन्हें इस त्रुटि को दूर कराने के लिए विद्यालय व बोर्ड मुख्यालय तक चक्कर लगाने पड़ते थे। इसमें समय व धन दोनों जाया होते थे। इस वर्ष से विद्यार्थियों को इस समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। अंक पत्रों में मिली त्रुटि को सही कराने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की होगी। इस संबंध में बोर्ड द्वारा प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि अंक पत्र विद्यालयों में पहुंचने पर विद्यार्थियों को वितरित करने से पहले इसका मिलान कर लें। यदि अंक पत्र में किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है तो उसे बोर्ड को वापस भेज दें। जिससे बोर्ड द्वारा अंक पत्र को संशोधित कर उसे वापस विद्यालय भेजा जा सके। इससे अंक पत्र में त्रुटि होने पर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत
प्रति वर्ष काफी संख्या में ऐसे अंक पत्र आ जाते थे। जिसमें विभिन्न त्रुटियां होती थीं। ऐसे अंक पत्रों को सही कराने के लिए विद्यार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। अब नई व्यवस्था में विद्यार्थियों को परेशानियां नहीं उठानी पड़ेगी। यदि अंक पत्र में कोई त्रुटि होती है तो उसे विद्यालय प्रधानाचार्य के माध्यम से ही सही करा लिया जाएगा।
- बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें