फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 12 घायल
विज्ञापन

रसूलपुर से बालाजी मंदिर जाते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। रसूलपुर से बालाजी मंदिर पर नेजा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर आरपीएस गार्डन के समीप पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जुटे। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को ऑटो में बैठाकर अस्पताल भेजा। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

रसूलपुर निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे की तबीयत खराब रहती थी। उन्होंने बालाजी मंदिर पर जाकर बच्चे के ठीक होने पर नेजा चढ़ाने की मनौती मांगी थी। राजेंद्र सिंह का पुत्र ठीक हो गया तो मंगलवार को राजेंद्र सिंह गाजे-बाजे के साथ ग्रामीण और रिश्तेदारों को साथ लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से नेजा चढ़ाने बालाजी मंदिर के लिए निकले। नेजा में तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां शामिल थी। एक ट्रैक्टर को पवन नाम का युवक चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार पर ला रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर आरपी गार्डन के समीप पहुंचा तो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्राली में बैठी महिला, बच्चियों में चीख पुकार मच गई। महिला सुनैना (45) की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें सीधे फिरोजाबाद ले जा गया हैं। अन्य को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे में सीमा देवी, भूरी, शिवानी , नीतू, चांदनी, शिल्पी, मंजू, राधा, स्वाती, बच्चू, करिश्मा व सुनैना (45) घायल हो र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें