फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: ऑनलाइन लगाई जाएगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में ऑनलाइन लगेगी। इसके लिए विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ब्योरा 20 फरवरी तक ऑनलाइन भरने के लिए कहा गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार 78 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। मार्च के अंत में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 119 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रशासन अब कक्ष निरीक्षकों की सूची फाइनल करने में जुट गया है। परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर करीब 1800 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की तैयारी है। पूर्व के वर्षों में परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर प्रधानाचार्य अपने हिसाब से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगवाते थे। लेकिन, अबकी बार ऐसा नहीं होगा। अब बोर्ड के स्तर से ही शिक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी केंद्रों पर लगाई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने सभी प्रधानाचार्यों से कहा है कि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। ड्यूटी का भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। इसलिए शिक्षकों का पूरा ब्योरा और बैंक डिटेल वेबसाइट पर ऑनलाइन अपडेट किया जाना है। प्रधानाचार्य शिक्षकों पूरा ब्योरा 20 फरवरी तक ऑनलाइन अपडेट कर दें।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के पत्र के मुताबिक बोर्ड की वेबसाइट पर शिक्षकों को 17 बिंदुओं पर जानकारी देनी है। डीआईओएस शिक्षकों का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपने पोर्टल के माध्यम से सत्यापित कर 25 फरवरी तक अंतिम रूप से सबमिट कर दें। डीआईओएस ने चेतावनी दी है कि किसी भी शिक्षक का विवरण अशुद्ध व अपूर्ण अपलोड करने, विवरण अपलोड न करने अथवा किसी फर्जी शिक्षक का विवरण अपलोड करने की स्थिति में संबंधित प्रधानाचार्य सीधे तौर पर उत्तरदायी माने जाएंगे। किसी भी शिक्षक का विवरण एक से अधिक विद्यालय में मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य और शिक्षक दोषी माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें