फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने जमा की फीस तब छात्र को मिला प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने जमा की फीस तब छात्र को मिला प्रवेश पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/टूंडला। फीस जमा न होने के कारण स्कूल संचालक ने छात्र को प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया। थाने पहुंचे पीड़ित हाईस्कूल के छात्र ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर छात्र की फीस जमा की और प्रवेश पत्र दिलवाया। जिससे वह बोर्ड की परीक्षा दे सके।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रहीं हैं। परीक्षा देने के लिए नारखी थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी रूकमपाल प्रवेश पत्र लेने के लिए श्रीराम त्रिवेणी देवी उत्तर माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदी पहुंचा। फीस जमा न होने के कारण स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य ने प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया। छात्र और परिजन के पास इतना पैसा नहीं था कि वह फीस जमा कर सकें। इस पर छात्र नारखी थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद चौकी प्रभारी नगला बीच अमित तोमर छात्र को लेकर स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य और स्कूल संचालक से बातचीत के बाद उसकी फीस जमा की और छात्र को प्रवेश पत्र दिलवा दिया। जिससे वह 25 मार्च से होने वाली परीक्षा दे सकें। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि छात्र की फीस जमा न होने के कारण स्कूल संचालक ने प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया था। चौकी प्रभारी ने छात्र की फीस जमा कर उसको प्रवेश पत्र दिलवाया गया है। जिससे वह हाईस्कूल की परीक्षा में बैठ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें