फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ओएमआर सीट पर संपन्न कराई गई परीक्षा

विज्ञापन
महात्मा गांधी बालिका डिग्री कॉलेज में परीक्षा देती छात्राएं - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विश्वविद्यालय परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गईं। कोरोना संक्रमण के कारण सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया। उत्तर-पुतिस्काओं के बजाय परीक्षार्थियों ने ओएमआर सीट पर परीक्षा दी।
विज्ञापन

एसआरके महाविद्यालय में में तीनों पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षा का समय घटाकर दो घंटे कर दिया गया। सुबह की पाली में एमकॉम, दूसरी पाली में गणित और तीसरी पाली में बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा हुई। परीक्षार्थी मास्क व सैनिटाइजर साथ लेकर पहुंचे। प्राचार्य डा. प्रभाष्कर के निर्देशन में परीक्षा कराई।
पहली पाली में 400 और दूसरी पाली में 232 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इधर, एमजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सुबह की पाली में बीए शिक्षा शास्त्र, दोपहर की पाली में बीएससी जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा से एक घंटा पहले छात्राओं को प्रवेश दिया। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सीएल जैन महाविद्यालय में भी परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

मास्क पहनकर नहीं आए तो लौटाया
कई परीक्षा केंद्रों पर छात्र परीक्षा देने तो पहुंचे, लेकिन मास्क लगाकर नहीं आए। कुछ परीक्षार्थी सैनिटाइजर ले जाना भूल गए। ऐसे परीक्षार्थियों को लौटा दिया गया। बाद में मास्क-सैनिटाइजर लेकर आने पर उन्हेंप्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें