फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय लापरवाही के चलते नहर पुल अधर में लटका, जनता परेशान

विज्ञापन
शिकोहाबाद पूर्ण होने का इंतजार करता अधूरा पड़ा नहर पुल । - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड स्थित निचली लोअर गंगा नहर पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल का निर्माण किया जाना है। ठेकेदार ने नहर के आधे हिस्से में पुल बना कर तैयार कर दिया है। आधे भाग में पुल का निर्माण अभी तक शुरू नहीं किया है। जिससे आम जनता को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय जनता ने इस पुल का शीघ्र निर्माण कराने की मांग उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन

नहर पुल की चौड़ाई कम होने के कारण इस पुल पर आए दिन जाम रहता है। जाम के कारण घंटों लोग फंसे रहते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए कई बार उच्चाधिकारियों के साथ ही प्रमुख सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से पुल निर्माण की बात कही। इसके बाद भी तत्कालीन डीएम नेहा शर्मा ने पुल की स्वीकृति प्रदान की और पुल निर्माण का ठेका लोक निर्माण विभाग को दिया।
ठेकेदार ने पुल निर्माण के लिए छह माह का समय मांगा था, लेकिन पुल निर्माण कार्य को लगभग एक साल होने जा रही है। अभी तक नहीं बना है। ठेकेदार की मनमानी के चलते वर्षों पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे मिट्टी और पत्थर डाल कर उसे रोका गया है। लेकिन आज तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है। क्षेत्रीय जनता ने नहर पुल के शीघ्र निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

नहर बंद नहीं हो रही है। इस लिए पुल निर्माण कार्य में देरी हो रही है। हमने पानी में भी पुल बनाने का प्रयास किया था, लेकिन जाल में मृत पशु फंसने के बाद क्षेत्रीय जनता को परेशानी होने लगी थी। इसके बाद ठेकेदार को नोटिस भेज कर पुल निर्माण कार्य बंद करा दिया था। अब दो अक्तूबर के बाद से पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
अजय कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी
शिलान्यास कर भूले विधायक
नहर पुल का शिलान्यास विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने किया था। इसके बाद विधायक ने इस पुल निर्माण के बारे में कोई सुध नहीं ली है। जनता ने विधायक से मांग की है कि नहर पुल के निर्माण को शीघ्र पूरा करा कर ग्रामीण जनता को राहत पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें