फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सल ने तीन रनों से जीता पहला सेमीफाइनल

Fri, 10 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
यूनिवर्सल ने तीन रनों से जीता पहला सेमीफाइनल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदर्श क्रिकेट क्लब द्वारा वैजयंती देवी की स्मृति में टी-20 समर लीग में शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला यूनिवर्सल क्लब एवं विक्टोरियस क्लब के मध्य खेला गया। इसमें यूनिवर्सल क्लब विजयी रहा।
विज्ञापन

एसआरके कालेज के मैदान पर विक्टोरियस के कप्तान अमन लहरी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए यूनिवर्सल टीम को आमंत्रित किया। यूनिवर्सल टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 133 रन बनाए। जिसमें शाहिक ने 10, इरफान ने 53 रन की पारी खेली। विक्टोरियस के गेंदबाज अपूर्व ने लगातार तीन विकेट लेकर हैट्रिक बनाई। रंजीत और रवि ने दो दो विकेट लिए। विक्टोरियस ने बाद में खेलते हुए 20 ओवरों में 129 रन बनाए। जिसमें नवनीत ने 49 रनों की पारी खेली। वरुण सिंह 10, रंजीत ने 11 रन बनाए। यूनिवर्सल के गेंदबाज मुश्ताक ने दो विकेट, आशीष, आशीष द्वितीय और फैजान ने भी दो दो विकेट लिए।  मैन ऑफ द मैच जीके शर्मा ने अपूर्व को दिया गया। मैच के दौरान अनिल गर्ग, राजीव शर्मा, नवीन, उमेश तुली आदि लोग उपस्थित रहे। सचिव अनिल लहरी ने बताया कि  11 मई को दूसरा सेमीफाइनल मैच सुबह सात बजे से आर्यनगर एकादश एवं जावेद सीनियर के मध्य में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें