फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे मैंस यूनियन ने मनाया काला दिवस

Mon, 06 Feb 2017 11:41 PM IST
ब्यूूराो अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
रेलवे मैंस यूनियन ने मनाया काला दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केन्द्र सरकार के रेलवे यूनियन से ग्रुप सी के पदाधिकारियों को यूनियन से बाहर किए जाने के विरोध में सोमवार को टूंडला नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 यूनियन के शाखा उपाध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित ने कहा कि केंद्र सरकार के रेलवे यूनियन से ग्रुप सी के पदाधिकारियों को  यूनियन के पद से हटाया जा रहा है। इससे रेलवे यूनियन में खासा आक्रोश है। सरकार की इस मजदूर विरोधी नीति के विरोध में पूरे देश में एआईआरएफ के राष्ट्रीय महासचिव शिव गोपाल मिश्रा के निर्देश पर नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ने रेलवे स्टेशन पर काला दिवस मनाया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीति के विरोध में विरोध-प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान यूनियन नेताओं ने जुलूस निकालते हुए गार्ड-ड्राइबर लॉबी, नियंत्रण कक्ष पहुंचे। वहां से प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन, चार और फिर पांच पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बलराम, राकेश कुमार, डीके  दीक्षित, कैलाश चंद्र, डीके शर्मा, जयकिशन अजवानी, सतीश कुमार, मनोज मीना, वशी अहमद,  कृष्णा मीना, दीपक शर्मा, दिनेश कुमार, संजीव यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें