दाऊदयाल महिला पीजी कालेज के शिक्षा विभाग और लोक कल्याण समिति के सहयोग से फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। चेहरे अलग-अलग रंग में दिखे, मगर सभी का संदेश एक था कि मतदान जरूर करें।
प्रतियोगिता में दाऊदयाल, रामानंद गर्ग इंटर कालेज, एसआरके, सीएल जैन इंटर कालेज के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। करीब दो सौ प्रतिभागी शामिल हुए। चेहरों पर अलग-अलग रंग में रंगे दिखाई दिए मगर संदेश सभी का एक था। एसडीएम रविंद्र मादंड ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई। डा. आरसी पाठक एवं सतेंद्र जैन ने उत्साह बढ़ाया। संचालन नितुल शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में अपर्णा पाठक, निधि राजौरिया, डा. ममता अग्रवाल, योगेश कुमारी, शालिनी गुप्ता, मंजुला पचौरी, अनिलता शर्मा, निधि श्रीवास्तव, आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे। डा. ऋतु नारंग ने धन्यवाद दिया। भारतीय व्यापार मंडल ने शिशु भारती स्कूल में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें जिला ब्रांड एंबेसडर सतेंद्र जैन सौली ने कहा कि सभी व्यापारी ऐसे उम्मीदवार को वोट दें जो कि समाज की मूलभूत सुविधाओं को पूरा कर सके। सनातन गांधी एससी शर्मा ने कहा कि चुनाव महाकुंभ है, जो हर साल नहीं आता। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, पंकज मिश्र, कन्हैया गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, मोहित शर्मा, संतोष बघेल, वीनेश दीक्षित, धर्मवीर गुप्ता, संजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे।
स्वामी बच्चूबाबा सरस्वती विद्या मंदिर में मतदाता जागरूकता रैली गांधी पार्क से निकाली गई। मुख्य अतिथि आनंद मित्तल और विजय नरूला ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली गंज चौराहा, दुर्गा नगर, गांधी नगर, आर्यनगर होती हुए पुन: गांधी पार्क पहुंची। प्राचार्य महेश बाबू ने आभार जताया। सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य रवींद्र श्रीवास्तव का सहयोग रहा।