फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चार लाख रुपये चुकाने में असमर्थ युवक ने रची थी गोलीकांड की फर्जी कहानी

Tue, 15 Apr 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
लाइनपार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में 11 अप्रैल को लेनदेन के विवाद में युवक ने गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बिना देरी किए मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कर दी। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट की सच्चाई से बेगुनाह जेल जाने से बच गया। गोली मारने का आरोप लगाने वाले युवक को ही पुलिस ने मंगलवार को जेल भेजा है।
विज्ञापन

लेबर कॉलोनी के रेलवे कॉलोनी निवासी राहुल के यहां मोनू की बीसी चल रही थी। रुपये देने में देरी होने पर मोनू के खिलाफ गोली मारने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। लाइनपार पुलिस भी अपने अनुभव के हिसाब से गनशॉट को न पहचान पाई और निर्दोष युवक मोनू के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट लिख दी। लेकिन जब चिकित्सकों ने रिपोर्ट दी तो उसमें सच खुलकर सामने आ गया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार गनशॉट नहीं निकला है। इसके बाद पुलिस बैकफुट पर आई और रिपोर्ट दर्ज कराने वाले के खिलाफ ही झूठे सबूत देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि राहुल मोनू के रुपये नहीं दे पा रहा था। ऊपर से कुछ रकम और उधार ले ली थी। पूरी रकम करीब 4 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें