एक्सपायर दवा होने की जानकारी पर हंगामा करते परिजन। संवाद
फिरोजाबाद। चिकित्सक की सलाह पर थाना उत्तर स्थित एक ब्लड बैंक से दवा लेना तीमारदार को महंगा पड़ गया। दोनों ही बार की दवा एक्सपायर निकली। जिसके सेवन से मरीज की परेशानी बढ़ गई। जानकारी होने पर परिजन ने काफी हंगामा काटा। सूचना पर डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। थाना पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
थाना नारखी के गौंछ निवासी सुम्मेर खान का 31 मार्च को आगरा के गांधी नगर में निजी चिकित्सक पर नाक का ऑपरेशन हुआ था। चिकित्सक ने शहर के बोधाश्रम स्थित अपने ही ब्लड बैंक से दवा लेने की बात कह दी थी। तीमारदार ने कई बार यहां से दवा भी ली। लेकिन जब उन्हें पता चला कि दवा एक्सपायर है और मरीज को परेशानी हो रही है। तो उनका पुत्र सूरज दूसरी दवा लेेने पहुंच गया, लेकिन पुन: उसे एक्सपायर दवा दे दी। जिसके बाद परिजन ने यहां आकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुत्र सूरज ने बताया कि ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक का ही बोधाश्रम पर ब्लड बैंक के साथ हॉस्पिटल है। इससे उन्होंने कहा था कि दवाई के लिए आगरा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। लेकिन क्या पता था कि एक्सपायर दवा दी जाएगी। सूचना पर डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं है।