लापता हुआ युवक आयुष यादव का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
शिकोहाबाद। दो युवकों ने खुद को पार्सल बॉय बताते हुए एक युवक को फोन करके हाईवे पर बुला लिया। जिसे वह अपने साथ बाइक पर बैठाकर कहीं ले गए। पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत युवक के मामा ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
अरविंद कुमार यादव निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी शिकोहाबाद शहर के बड़ा बाजार में पंजाब नेशनल बैंक में उप शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात है। उनका भांजा आयुष यादव (22) वर्ष उनके पास ही रहता है। पीड़ित के अनुसार मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे करीब उनके भांजे के पास किसी व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को पार्सल बॉय बताते हुए पार्सल लेने के लिए हाईवे के पास बुलाया। आयुष जब र्पासल लेने के लिए लॉर्ड कृष्णा अस्पताल के पास सर्विस रोड पर पहुंचा। उसी दौरान बाइक पर आए दो युवक उसे अपने साथ्ज्ञ बाइक पर बैठारकर कहीं ले गए। जिसके बाद से युवक का फोन भी बंद आ रहा है। परिजन को चिंता सताने लगी। अपहरण की आशंका जताते हुए युवक के मामा ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिये हैं। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि अपहरण की आशंका परिजन ने जताई है। यह अपहरण है या फिर कुछ और मामला है। यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। युवक के मोबाइल नंबर एवं सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।