फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मक्खनपुर पुलिस ने शिकोहाबाद में की लाखों की कुर्की

Tue, 23 Dec 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मक्खनपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त की जब्त की गई कार। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने शिकोहाबाद में एक अभियुक्त की लाखों रूपयों की संपत्ति को कुर्क किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मची हुई है। विकास निवासी गढ़ैया ने संगठित गिरोह में गैंग लीडर रमाकांत उर्फ धांसू निवासी नगला खुशहाल थाना जसराना, फैजान निवासी मोहम्मदमाह तेली गली शिकोहाबाद के साथ मिलकर अपराध की दुनिया में कदम रखा। जिसने अपराध करते हुए क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम कर दिया था। अभियुक्त के खिलाफ कई संगीन केस दर्ज हैं। मंगलवार को थाना मक्खनपुर प्रभारी चमन शर्मा ने सीओ शिकोहाबाद अरूण कुमार चौरसिया एवं पुलिस टीम के साथ मोहल्ला गढ़ैया में अभियुक्त की लाखों रूपयों की चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क किया। थाना मक्खनपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत एक कार को जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें