फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: कार, बाइक और स्कूटी की आपस में भिड़ंत, दो की मौत; तीन की हालत नाजुक

Mon, 29 Jan 2024 12:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में कार, बाइक और स्कूटी की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
राजवीर की फाइल फोटो, मौके पर जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागनगरी फिरोजाबाद के रजावली थाना क्षेत्र में रविवार को कार, बाइक और स्कूटी की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि महिला सहित तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक युवक आगरा का निवासी था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला सिकंदर के समीप टूंडला-एटा मार्ग पर शाम को चार बाइक, स्कूटी और कार की आपस में भिड़ंत हो गई। आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी राजवीर (52) बाइक से एटा की तरफ जा रहे थे। एटा जिले के थाना पिलुआ के नगला सुंदर निवासी विशाल अपनी पत्नी गुलशन के साथ स्कूटी पर सवार थे। 

वहीं कार एटा से टूंडला की तरफ जा रही थी। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान राजवीर (52), विशाल (36) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विशाल की पत्नी को बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें