फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक की हत्या में दो युवक गिरफ्तार

Fri, 12 Jan 2024 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव भैंडी में 3 जनवरी को हुई विंकल यादव की हत्या में आरोपी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से पुलिस को तमंचा एवं हत्या में प्रयोग किए गए डंडा एवं बेल्ट बरामद की है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी पुलिस को है। थाना जसराना के गांव भैंडी निवासी विंकल यादव की उसके ही आठ दोस्तों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हत्या में आरोपी सुमित उर्फ कारे निवासी नगला तुर्सी को पटीकरा से नगला तुरसी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा एवं दो कारतूस मिले हैं। वहीं पुलिस ने नहर पुल से खुदादादपुर जाने वाले रास्ते से मोहित यादव निवासी खुदादापुर को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से पुलिस को तमंचा और कारतूस मिला है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा के प्रयासों से हत्या में प्रयुक्त लेदर की बेल्ट सुमित से एवं बबूल का डंडा मोहित से बरामद हुआ है। हत्या में शामिल पुष्पेंद्र निवासी नगला नथुआ एवं खुदादादपुर निवासी रणजीत को पूर्व में जेल भेज चुकी है। जबकि सुरजीत की विषाक्त के सेवन से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें