-एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक। स्रोत यूपीडा
- फोटो : -एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक। स्रोत यूपीडा
-हादसे में दो चालक हुए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। एक्सप्रेस-वे पर गिट्टी से भरे ट्रक में पीछे से बारी-बारी दो ट्रक टकरा गये। इस घटना में दोनों ट्रकों के चालक घायल हुए हैं। जबकि गिट्टी से भरे हुए ट्रक को चालक लेकर भाग निकला। नसीरपुर पुलिस ने दोनों घायल ट्रक चालकों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किमी. संख्या 56.600 के पास यह हादसा हुआ। गिट्टी से भरा हुआ ट्रक एक्सप्रेस-वे पर खड़ा हुआ था। तभी पीछे से बारी-बारी दो ट्रक गिट्टियों से भरे हुए ट्रक में पीछे से जा टकराये। इस हादसे में चालक मुस्तकीम खान (22) निवासी नगला श्याम थाना डींग राजस्थान और दूसरा चालक जहीर खान (25) निवासी मुकुंदवार थाना रामगढ़ अलवर राजस्थान घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर यूपीडा एवं नसीरपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसने दोनों घायल चालकों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उन्हें मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद चालक गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि गिट्टी से भरे ट्रक को उसका चालक लेकर भाग निकला है। क्षतिग्रस्त ट्रकों को एक्सप्रेस-वे से हटवा दिया गया है।