फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो तस्करों को पकड़ा...ढाई किलो चरस बरामद, 1.50 करोड़ से अधिक आंकी गई कीमत

Thu, 29 May 2025 08:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तस्करों को पकड़ा है। इनसे बड़ी मात्रा में चरस बरामद की गई है। जिसकी बाजार में कीमत डेढ़ करोड़ से अधिक है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों से ढाई किलो से ज्याद चरस बरामद की गई है। बाजार में इसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बुधवार रात इंस्पेक्टर को मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कुछ तस्कर मैनपुरी रोड स्थित कोल्ड स्टोर के समीप हैं। इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम के साथ तस्करों की घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस को तलाशी में 2 किलो 532 ग्राम चरस मिली है। 

पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के नाम रवि कुमार निवासी सिहोरवा वार्ड नंबर 10 थाना रक्सौल जिला जकयारी पूर्वी चंपारण बिहार तथा राजेन्द्र पासवान निवासी घोंघालडीया थाना सदर बारा जिला बारा नेपाल बताया है। पकड़े गए दोनों तस्करों को पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें