फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मालगाड़ी की चपेट में आकर दो सगी बहनों की मौत, एक ने मौके पर; दूसरी ने ट्रामा सेन्टर में दम तोड़ा

Fri, 03 Nov 2023 10:40 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद

सार

घटना के बाद चालक एवं मैनपुरी हॉल्ट पर डयूटी पर तैनात आरपीएफ के हेड कांस्टेबल रामकिशोर ने घटना की जानकारी से संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
ट्रेन से टक्कर में दो बहनों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत से काम करके आ रही दो सगी बहनें मैनपुरी स्पेशल मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। इस घटना में एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन ने उपचार के लिए फिरोजाबाद ट्रामा सेन्टर फिरोजाबाद में दम तोड़ दिया। दोनों ही शवों का अरांव पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मैनपुरी स्पेशल मालगाड़ी मैनपुरी की ओर जा रही थी। जब वह सुबह 10.45 बजे करीब शिकोहाबाद-कोसमा रेलवे स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 1236/11-12 के मध्य पहुंची। तभी खेतों में काम करके घर की ओर जा रहीं दो सगी बहनें रविबानो (18) और नजरानो (17) पुत्रीगण बलवीर खान निवासी नगला खेड़ी थाना अरांव स्पेशल मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। जिसके चलते एक रविबानो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन नजरानो गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। 
विज्ञापन

घटना के बाद चालक एवं मैनपुरी हॉल्ट पर डयूटी पर तैनात आरपीएफ के हेड कांस्टेबल रामकिशोर ने घटना की जानकारी से संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तत्काल ही रेलवे पुलिस को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई। जहां घटना की पुष्टि होने पर प्रमोद कुमार ने भी रेलवे पुलिस के अधिकारियों से की। सूचना मिलने पर अरांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने मृतका रविबानो के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। वहीं गंभीर घायल हालत में बेहोश मिली नजरानो को उपचार के लिए फिरोजाबाद के ट्रामा सेन्टर में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके चलते उसके भी शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एक साथ दो बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें