फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो और मौत, 94 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना से सोमवार को दो और लोगों की की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मृतकों का आंकड़ा 81 पर पहुंच गया। इधर, सोमवार को जिले में 94 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5922 हो गई है। कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 1021 हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रेम वाटिका टूंडला निवासी 67 वर्षीय वृद्ध की सोमवार को एफएच मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्गा नगर निवासी 57 वर्षीय महिला ने भी एफएच मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इधर, जिले में सोमवार को उसायनी सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिला। टूंडला के कच्चा टूंडला, एटा रोड, शिवपुरी कॉलोनी, सविता नगर, हाईवे रेजीडेंसी में कोरोना के तीन, टूंडला चौराहे पर तीन, मंगल सेेन वाली गली, सिंधी गली में एक-एक संक्रमित मिला है। भक्तिगढ़ी, महावीर उपवन, रेलवे कॉलोनी, बंगनी बाग में रेलकर्मी, क्राइस द किंग स्कूल के नजदीक, स्टेशन रोड के नजदीक, फ्रेंडस कॉलोनी में भी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

दुर्गा नगर, पेमेश्वर गेट, सिरसागंज, शिकोहाबाद के निजामाबाद गढ़ूूमा, भगवान नगर, दुर्गेश नगर मक्खनपुर, विभव नगर, हनुमान रोड, संतोष नगर, बड़ा बाजार, हाजीपुरा, आसफाबाद में पांच, जैन नगर खेड़ा में चार नए कोरोना संक्रमित मिले। जसराना, अरांव और खैरगढ़ के आर्यावर्त बैंक में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें