- एक पर गैंगस्टर तो दूसरे पर दर्ज हैं हत्या के प्रयास के मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले के दो बदमाशों को तीन महीने के लिए जिला बदर घोषित किया गया है। रसूलपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार दोपहर जिले की सीमा पर छोड़ा है। एक आरोपी पर पूर्व में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हैं।
सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि दो बदमाश वकील निवासी गली नंबर चार मशरूरगंज और रहीश निवासी किशन नगर लेडी फातिया स्कूल को तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है। शुक्रवार दोपहर दोनों आरोपियों को जिले की सीमा से बाहर आगरा जिले की सीमा पर छोड़ा गया है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि तीन माह की अवधि में जिले की सीमा में पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वकील के खिलाफ रसूलपुर थाने में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में चार और रहीश पर गोवध अधिनियम और गैंगस्टर के तहत दो मामले दर्ज हैं।