फिरोजाबाद। डीएम को मनरेगा योजना के कार्यों के सत्यापन में खामी मिली। एका, टूंडला एवं जसराना ब्लाक में खामी पर बीडीओ एवं एपीओ तथा पंचायतों में खामी पाए जाने पर प्रधान एवं सचिवों को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के आदेश दिए हैं।
डीएम रमेश रंजन ने मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की 27 जिला स्तरीय अफसरों से जांच कराई। जांच के दौरान ब्लाक एका, टूंंजला एवं जसराना में खामी पाए जाने पर बीडीओ,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने के आदेश दिए। वहीं ग्राम पंचायत कुतुकपुर साहब,चुल्हावली,श्योडा,पलिया दोयम, उडेसर गजाधर सिंह,गदनपुर के ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। जसराना पंचायत के श्यौड़ा में अमृत सरोवर के पाथ वे पर दो स्थानों पर रोडके किनारे पांच मीटर लंबाई में इन्टरलॉकिंग लाइल्स का धंसाव दिखाई दिया। इसके साथ पलिया दोयम गोशाला का फर्स तीन स्थानों पर छोटे गड्ढे हो गए। डीपीआर के अनुसार कार्यस्थल पर कुल 492158 की भिन्नता पाई गई है। गदनपुर में डीपीआर के अनुसार कार्य में अंतर पाया गया। उडेसर गजाघर सिंह में अमृत सरोवर तालाब पर बनाए गए खड़ंजा कार्य की मिट्टी बैठ गई। टूंडला के कुतुकपुर साहब में डीपीआर के अनुरूप कार्य नहीं मिला।