फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांसी गैंग...खुजली वाला पाउडर सबसे बड़ा हथियार, शादी के सीजन में होते थे सक्रिय; दो बदमाशों के लगी गोली

Thu, 03 Jul 2025 08:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आतिश और बाबू के पैर में गोली लगी और दोनों गिर पड़े। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में स्टेट बैंक के बाहर से बीते माह 27 जून को बाइक में रखे एक लाख रुपये चोरी करने के आरोपी सांसी गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों के ही पैर में गोली लगी है। दोनों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस को बदमाशों के कब्जे से 42 हजार रुपये मिले हैं। वहीं उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। तलाशी में तमंचा-कारतूस और बाइक मिली है।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित गजेंद्र ने बैंक के बाहर बाइक से रुपये चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सांसी गैंग के बदमाश आतिश उर्फ आतिस, बाबू और बाबी निवासी ग्राम कड़िया थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ (मध्यप्रदेश) का नाम सामने आया था। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश लूट के इरादे से घूम रहे हैं।
 

जोंधरी अंडरपास के पास बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रोका तो भागने के दौरान हड़बड़ाहट में गिर पड़े। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आतिश और बाबू के पैर में गोली लगी और दोनों गिर पड़े। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाशों का एक साथी बाबी फरार है। पूछताछ में बदमाशों ने बाइक से रुपये चोरी की वारदात कबूल की है। चोरी किए गए एक लाख रुपये में 33-33 हजार रुपये ले लिए थे।

आरोपियों ने पैसे परिजन के खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। उन्होंने बताया कि समारोह या बैंक आदि के आस-पास नजर रखते हैं। इसी दौरान रुपये और जेवर ध्यान भटकाकर, खुजली वाला पाउडर डालकर उड़ा देते हैं। पकड़े गए बदमाश बाबू पर 12 और आतिश पर तीन मुकदमे विभिन्न जिलों में दर्ज हैं।

 
विज्ञापन

चोरी और ठगी के लिए प्रसिद्ध है मध्य प्रदेश का सांसी गांव
एसपी सिटी ने बताया कि मध्य प्रदेश के सांसी गांव से ही गैंग संचालित किया जाता है। यह गैंग चोरी और ठगी के लिए काफी प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि यह गैंग शादी-विवाह के सीजन में सक्रिय हो जाता है और परिवार के साथ शामिल होते हैं। मौका मिलते ही ज्वैलरी पर हाथ साफ कर लेते हैं। यह गैंग के कुछ सदस्य अलग अलग हिस्सों में बंटे होते है, जो पूरी सूचनाएं साथियों को देते हैं, जिससे कि अपराध करने के बाद आसानी से रफूचक्कर हो सके।

ये भी पढ़ें-UP: दर्दनाक हादसा...टक्कर के बाद ऑटो सवार युवती की गर्दन ट्रैक्टर के हल में फंसी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें