फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 26 मुकदमों वाले शातिर चोरों से मुठभेड़...आधी रात को चली गोलियां, फिरोजाबाद पुलिस ने किया ऐसा हाल

Sat, 17 Jan 2026 01:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद पुलिस की अंतर्जनपदीय चोरों से मुठभेड़ हो गई। आधी रात को हुई मुठभेड़ के दौरान कई चक्र गोलियां चलीं। फायरिंग में गोली लगने से दोनों चोर घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
घायल बदमाशों को ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शुक्रवार देर रात निहाल सिंह की पुलिया से दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में चोरों के बाएं पैर में गोली लगी है। उनका सरकारी ट्रॉमा सेंटर में पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

  

 

एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक बिना नंबर के ऑटो से दो युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल निहालसिंह की पुलिया पर खड़े ऑटो को घेर लिया। चोरों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में चोरों पर फायर कर दिया। जिसमें चोरों के बाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों चोरों को उपचार के लिए फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। 

 
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया पकड़े गए आरोपी रवि उर्फ रविया निवासी हिंदू नगर झुग्गी बस्ती थाना व शहर एटा व किताब सिंह निवासी हिंदू नगर झुग्गी बस्ती थाना शहर एटा हाल निवासी टावर वाली गली तारा किन्नर के मकान के पास रामनगर थाना खंदौली आगरा हैं। उन्होंने बताया कि रवि उर्फ राबिया पर 17 एटा,  कासगंज, अलीगढ तथा किताब सिंह पर अलीगढ, आगरा, एटा में नौ अपराधी मामलों में मुकदमा दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक तमंचा तीन कारतूस और एक बिना नंबर का ऑटो एवं 10020 रूपये बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें