फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shikohabad: ग्राम प्रधान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली...अधिवक्ता पर की थी फायरिंग

Sat, 17 Jan 2026 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जलालपुर में फायरिंग का आरोपी प्रधान मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। नगला पोहपी रोड पर पुलिस से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने आरोपी से राइफल और एक कारतूस बरामद किया है। प्रधान का साथी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ आरोपी प्रधान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद के गांव जलालपुर में अधिवक्ता को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में ग्राम प्रधान पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक लाइसेंस राइफल, 6 जिंदा कारतूस एवं दो खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


 

थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में कुछ दिनों पहले अधिवक्ता आशीष कुमार पर ग्राम प्रधान मुल्तान सिंह एवं उसके पुत्रों समेत कुछ अन्य लोगों ने हमला किया था। इसके साथ ही फायरिंग भी की थी। इस घटना की प्राथमिकी पीड़ित ने थाना शिकोहाबाद में दर्ज कराई थी। बीते बृहस्पतिवार की रात को प्राथमिकी दर्ज होने से आक्रोशित हुए ग्राम प्रधान मुल्तान सिंह एवं उसके पुत्रों तथा अन्य लोगों ने एक बार फिर घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने गांव में बृहस्पतिवार रात कई राउंड फायर किए थे। जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया था।


 

फायरिंग की इस घटना में पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत उसके बेटा एवं अन्य लोगों के खिलाफ दोबारा प्राथमिक की दर्ज की थी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर सीओ अरुण चौरसिया, इंसेक्टर अनुज कुमार तथा मक्खनपुर प्रभारी चमन शर्मा समेत पुलिस टीम नगला पोहपी रोड एनएच-19 रोड पर पहुंच गई। वहां से आ रहे मोटरसाइकिल सवार आरोपी ग्राम प्रधान से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने खुद को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं बाइक चला रहा एक अन्य अभियुक्त सोनू निवासी गांव जलालपुर मौके से भाग खड़ा हुआ।

 
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक राइफल, दो खोखा कारतूस एवं छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल आरोपी ग्राम प्रधान को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां से पुलिस ने मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया है। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि आरोपी ग्राम प्रधान को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपी ने जलालपुर में 6 राउंड फायर किए थे। आरोपी के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें