एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक बिना नंबर के ऑटो से दो युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल निहालसिंह की पुलिया पर खड़े ऑटो को घेर लिया। चोरों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में चोरों पर फायर कर दिया। जिसमें चोरों के बाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों चोरों को उपचार के लिए फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।
एसपी सिटी ने बताया पकड़े गए आरोपी रवि उर्फ रविया निवासी हिंदू नगर झुग्गी बस्ती थाना व शहर एटा व किताब सिंह निवासी हिंदू नगर झुग्गी बस्ती थाना शहर एटा हाल निवासी टावर वाली गली तारा किन्नर के मकान के पास रामनगर थाना खंदौली आगरा हैं। उन्होंने बताया कि रवि उर्फ राबिया पर 17 एटा, कासगंज, अलीगढ तथा किताब सिंह पर अलीगढ, आगरा, एटा में नौ अपराधी मामलों में मुकदमा दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक तमंचा तीन कारतूस और एक बिना नंबर का ऑटो एवं 10020 रूपये बरामद हुआ है।