फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद (शिकोहाबाद)। शिकोहाबाद और सिरसागंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की न्यू बघेल कॉलोनी निवासी गुलाखीदास (70) रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। गुलाखीदास बुधवार सुबह टहलने जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के नगला राधे मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान अनिल कुमार (60) निवासी काजी टोला थाना शिकोहाबाद के रुप में की। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान ने बताया कि मृतक अनिल कुमार पैदल जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वह पैदल जा रहा था। हादसा मंगलवार रात करीब आठ बजे हादसा हुआ था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। पीड़ित परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें